देहरादून। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के चलते आज पुलिस द्वारा 450 परिवारों का सत्यापन करते हुए 55 मकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस अधिनियम के तहत 5.50 लाख का जुर्माना किया गया है।
जानकारी के अनुसार आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन सकुशल संपन्न कराए जाने व जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु एवं बाहरी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतू आज पटेलनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अभियान चलाया गया है। इस क्रम में आजाद कालोनी माजरा में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के चलते कुल 450 परिवारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान अपने अपने किरायेदारों का काफी समय से सत्यापन न कराने वाले 55 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी, जिसमें उनसे पांच लाख पचास हजार को जुर्माना किया गया है।



