Home News Posts उत्तराखंड शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में 2 युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में 2 युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

0
645

हरिद्वार। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन युवकों व दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक व युवतियंा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार हरियाणा से तीन युवक और दो युवती हरिद्वार घूमने आए हुए थे, जो हरिलोक तिराहे के पास शराब के ठेके के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे, जिनको ऑपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी फरीदाबाद हरियाणा, अभी सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी उपरोक्त, सागर पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती गुड़गांव हरियाणा, गोरी विश्वास पुत्री गौतम विश्वास निवासी गुड़गांवं हरियाणा व मनीषा राजपूत पुत्री राजवीर राजपूत झाड़सा हरियाणा बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here