मुंबई। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई है। हल्दी सेरेमनी में सलमान ने काले कुर्ता-पायजामा में स्वैग के साथ एंट्री की थी, एक्टर का जलवा देखने लायक था। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खिंचा वो है एक्टर की एक्सपेंसिव घड़ी। अंबानी के फंक्शन में सलमान लग्जरी घड़ी पहनकर पहुंचे तो ये चर्चा का विषय बन गया है। सलमान की घड़ी को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया की उन्होंने 20 करोड़ की घड़ी पहनी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में कहा गया है कि ‘सलमान खान ने पटक फ़िलिप्पे की लग्जरी वॉच पहनी है। पोस्ट में ये भी कहा गया है कि सलमान की इस घड़ी की कीमत 20।87 करोड़ रुपये है। ये कोई आम वॉच नहीं है। बल्कि ये सोने से बनी है जिसमे 130 डायमंड जड़े हैं। सोने से बनी इस घड़ी की खासियत ये है कि इसमें 779 बहुरंगी नीलम भी है, जो इंद्रधनुष की तरह दिखते हैं। वहीं इस खबर में कितनी सच्चाई है इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।




