Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत

सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत

0
658

ऊधमसिंह नगर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन छात्रों की सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे तीनों छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम मढैया हटृू निवासी राजेंद्र सिंह और बलदेव सिंह अपने दोस्त अमनदीप को ग्राम धूरियां स्थित इंटर कॉलेज से लेकर घर जा रहे थे। बताया जा रहा है क जब उनकी बाइक घर के समीप पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गई। जिससे तीनों छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमनदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहंा उपचार के दौरान बलदेव सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here