सात जरूरतमंद परिवारों को दी सौ—सौ गज जमीन

0
635

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के गोदा ग्राम निवासी संतोष गोदियाल ने 7 जरूरतमंद परिवारों को सौ—सौ गज जमीन दान की है।
संतोष गोदियाल वर्तमान में चंडीगढ़ में अपना काम करते हैं। उन्होंने आज डोईवाला के नजदीक हंसूवाला, दुधली रोड पर सात परिवारों को सौ गज जमीन दान की। इस अवसर पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने संतोष गोदियाल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक संपन्न व्यक्ति को इसी प्रकार से जरूरतमंद परिवारों को भूमि दान, जरूरतमंद कन्या का कन्यादान, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दान आदि जरूर करना चाहिए यही वास्तविक मानव धर्म है। जरूरतमंद कमला, वाली, सरोज, रश्मि, पूजा, सुजाता, बबली को भूमि दान की गई।
कार्यक्रम में संतोष गोदियाल सुनैना गोदियाल, समाजसेवी जगदंबा प्रसाद मैठानी, प्रेम सिंह नेगी, नेनाराम, रामदयाल, दुर्गा रानी, आघा गोदियाल, पूनम आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here