Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh एसआईआर में अनियमितता, क्या सिर्फ छोटे कर्मचारियों की ही है जवाबदेही :...

एसआईआर में अनियमितता, क्या सिर्फ छोटे कर्मचारियों की ही है जवाबदेही : डिंपल यादव

0
22


लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर चुनाव आयोग और उसकी कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) में अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बड़े अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वहां विधानसभा स्तर परएसआईआर से जुड़ी लापरवाही के लिए छोटे स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है, तो पूरे उत्तर प्रदेश में हुई गंभीर अनियमितताओं की नैतिक ज़िम्मेदारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त क्यों नहीं लेते? उन्होंने मांग की कि नैतिकता का तकाज़ा यही है कि गड़बड़ियों के लिए ज़िम्मेदार शीर्ष अधिकारी अपने पदों से इस्तीफ़ा दें और दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जाए। डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी काफी समय से यह आरोप लगा रहे हैं कि राज्य में वोटर लिस्ट को लेकर धांधली की गई है और वास्तविक वोटरों के नाम काटे गए हैं। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब विपक्षी दल चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर लगातार सरकार और संबंधित प्रशासनिक तंत्र को घेर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here