Home News Posts उत्तराखंड रोडवेज बस व पिकअप की टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

रोडवेज बस व पिकअप की टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

0
169

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने—सामने हुई भीषण भिड़ंत से घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे। आमने—सामने की जोरदार टक्कर के बाद चीख—पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस, यातायात पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। हादसे में 18 वर्षीय अहान पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर बिजनौर,35 वर्षीय शबाना तथा एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं शराफत, अन्नू सोनी लाल,शमीम घायल हुए हैं चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर सीओ ट्रैफिक, प्रभारी थाना श्यामपुर (प्रशिक्षु सीओ), निरीक्षक यातायात, चंडी चौकी प्रभारी तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और पिकअप वाहन को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने—सामने की टक्कर को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here