ऋषभ पंत दून से मुंबई शिफ्ट

0
321

लीलावती में किया जाएगा लिगामेंट का इलाज

एक साल का समय लग सकता है ठीक होने में
बीसीसीआई की पहल पर लिया गया निर्णय

देहरादून। एक सप्ताह पूर्व रुड़की के नारसन में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को आज दून के मैक्स अस्पताल से मुंबई लीलावती अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है लेकिन घुटने में लगी चोट के बेहतर इलाज के लिए उन्हें देहरादून मैक्स से मुंबई शिफ्ट किया गया है।
बीसीसीआई की पहल पर आज उन्हे दोपहर 2 बजे मैक्स अस्पताल से एंबुलेंस में जौली ग्रांट एयरपोर्ट ले जाया गया। जहां से एयर एंबुलेंस से उन्हें मुंबई ले जाया गया। उनके साथ एक डॉक्टरों की टीम तथा उनकी मां और बहन भी मुंबई गई है। उल्लेखनीय है कि बीते 6 दिनों से उनका दून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें कमर, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई थी। डॉक्टरों के मुताबिक वह अपने पूरे होशो हवास में हैं तथा उनकी चोटों में सुधार हुआ है। लेकिन उनके घुटने की सूजन कम नहीं होने के कारण उनका एमआरआई नहीं किया जा सका है। उनका लिंगामेंट भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका इलाज अब मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जाएगा।
बीसीसीआई के फैसले के बाद आज सुबह डीडीसीए की टीम दून पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाने की तैयारियां शुरू की गई इससे पूर्व भी डीडीसीए की टीम उनका हाल जानने के लिए मैक्स अस्पताल आई थी और कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर एअरलिफ्ट किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक वह जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और उन्हें मुंबई की फ्लाइट में शिफ्ट किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here