Home News Posts उत्तराखंड मदमहेश्वर में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी

मदमहेश्वर में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी

0
649

  • पुल टूटने से फंसे सैकड़ो यात्री, 68 को निकाला
  • पूरे प्रदेश में आपदा से लोग परेशान
  • जानकी चटृी में पार्किंग में घुसा पानी, वाहन बहे

    देहरादून। उत्तराखंड में मानसूनी आपदा से जनजीवन तहस—नहस होता जा रहा है। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं नदी नाले सब कुछ अपने साथ बहा ले जाने पर आमादा है। मद्महेश्वर में मार्कडेय नदी पर बना लकड़ी का पुल टूट जाने से यहां 100 से ज्यादा यात्री फंस गए जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है वहीं बड़कोट में बीती रात भारी बारिश के बाद नदी का पानी एक पार्किंग में घुस गया जिसमें एक खच्चर और कई वाहन बह गए।
    मौसम विभाग द्वारा राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश व पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी के बाद आज देहरादून के 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रखा गया। आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण जहां देहरादून—हरिद्वार हाईवे पर कई स्थानों पर ओवर फ्लो की स्थिति देखी गई जिससे लोगों को आवा गमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
    उधर टिहरी क्षेत्र में बाल गंगा नदी में आए उफान से भारी तबाही होने की खबर है। यहां सड़क मार्ग के बह जाने और कृषि क्षेत्र की जमीनों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ घर भी रह गए हैं। चमोली के गोपेश्वर क्षेत्र में गांव बुराड़ी में नाले का पानी घुसने से लोगों को रात में अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा यहां पांच घरों में मलवा घुस गया जिससे लोग परेशानी में फंस गए।
    रुद्रपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार यहंा भारी बारिश के कारण मार्कडेय नदी पर बना लकड़ी का पुल पानी के तेज बहाव में ढह जाने से 100 से अधिक यात्री फंस गए। प्रशासन को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर बचाव व राहत का कार्य करने में जुटे हुए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जिला अधिकारी की देखरेख में बचाव राहत कर रही है। मद्महेश्वर से 6 किमी दूर नानू में अस्थाई हेलीपैड बनाकर यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है, समाचार लिखे जाने तक 68 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रासी गांव लाया जा चुका है जहां से वह सड़क मार्ग से वापस जा सकेंगे। यात्रियों को खाने के पैकेट भी बांटे गए हैं। यह अभियान कल तक जारी रह सकता है उधर नदी पर स्थाई पुल बनाने का काम भी किया जा रहा है। आज केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली दोबाटा के ठीक सामने दो घोड़े झाड़ियां में जा गिरे। यात्रियों के साथ खाई में गिरे इन यात्रियों व घोड़े को जैसे तैसे रेस्क्यू कर निकला गया इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here