Home News Posts उत्तराखंड श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान जारी

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान जारी

0
587

  • आज सुबह 9 बजे तक हेलीकॉप्टर की मदद से 133 लोगों को सुरक्षित रेस्क्य किया गया

रूद्रप्रयाग।देहरादून। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी रहा। अभी तक चिनूक व एमआई से 133 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी रहा।



आज केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पटृी पर यात्रियों को उतरेगा। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।
रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाडा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया किया जा चुका है। जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। आज सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया। इन यात्रियों को लिनचोरी से एयरलिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एवं मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here