Home News Posts उत्तराखंड दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

0
425

हरिद्वार। महिला से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 16 जनवरी को पीड़िता द्वारा भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि 23 नवम्बर 2022 को श्रवण पुत्र रोशनलाल निवासी जहाजगढ़ द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी श्रवण की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here