राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

0
236


जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को आज राजधानी जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। गोलियां कहां लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास पर मारी गई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष हैं। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे। इन मसलों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here