ताजिकिस्तान में आया 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

0
55

नई दिल्ली। ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया है। यह भूकंप कितना शक्तिशाली है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के मुर्घोब के 67 किलोमीटर पश्चिम में था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यह भूकंप बेहद शक्तिशाली था। ताजिकिस्तान और चीन के सुदूर पश्चिमी सीमा पर शिनजियांग प्रांत के करीब गुरुवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। यह भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार यह क्षेत्र काफी ज्यादा आबादी वाला नहीं है। अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 6.07 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 265 किलोमीटर दूर स्थित है। यूएसजीएस के अनुसार ताजिकिस्तान में सुबह 6.07 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। चीन से लगी सीमा के पास भूकंप का असर देखने को मिला है। उधर, चीनी भूकंप नेटवर्क सेंटर ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इसकी गहराई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि विभिन्न भूकंप एजेंसियों द्वारा शुरुआती भूकंपीय माप अक्सर ​अलग होती है। भूकंप के बारे में अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि भूकंप काफी शक्तिशाली है, आशंका है कि बड़े स्तर पर जान माल का नुकसान हो सकता है। तुर्की के एंटिऑक में गुरुवार स्थानीय समयानुसार सुबह 04.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.2 रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here