- जांच शुरू, राजनीतिक हल्कों मेंं हलचल
कर्नाटक। डीजीपी रैंक के सीनियर आईपीएस अफसर का एक अश्लील वीडियों सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। हालांकि कर्नाटक सरकार द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है। वहीं आईपीएस आफिसर इसे फेंक वीडियो बता रहे है।
बता दें कि डीजीपी रैंक के सीनियर आईपीएस अफसर रामचंद्र राव का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कल रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति और अफसरशाही में हलचल मच गई है। दरअसल, सामने आए वीडियो में आईपीएस रामचंद्र राव कथित तौर पर अपने कार्यालय में तीन अलग—अलग महिलाओं के साथ अश्लील आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद हो रही किरकिरी के बीच कर्नाटक सरकार ने आईपीएस रामचंद्र राव पर बड़ा एक्शन भी लिया है। रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और वीडियो के संबंध में जांच भी बैठा दी गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और वीडियो की प्रामाणिकता व सच्चाई सामने आने के बाद जरूरी और अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर अश्लील वीडियो सामने आने के बाद आईपीएस रामचंद्र राव का कहना है कि उनका फर्जी वीडियो बनाया गया है।




