Home News Posts उत्तराखंड खाद पदार्थाे को अपवित्र करना सभ्य समाज पर कलंकः रामदेव

खाद पदार्थाे को अपवित्र करना सभ्य समाज पर कलंकः रामदेव

0
345

  • मुस्लिम धर्म गुरुओं की चुप्पी हैरान करने वाली

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम दुकानदारों द्वारा खाघ वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रोटियों और चाय तथा फ्रूट जूस में थूकने और मूत्र मिलाने जैसी घटनाएं अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है।
स्वामी रामदेव का कहना है कि इस तरह का कृत्य करने से इस्लाम, कुरान और मुसलमानों की इज्जत में चार चांद नहीं लग रहे हैं बल्कि ऐसा करने वाले खुद को और इस्लाम को ही कलंकित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं कहीं थूक दिया, कहीं मूत्र मिला दिया जो समाज का माहौल खराब करने वाली है।
उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जाहिर की कि मुस्लिम धर्मगुरुओं मुल्ला—मौलवियों की चुप्पी भी हैरान करने वाली है कि वह इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं और एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा उन्हें इस तरह के मामलों पर सामने आकर बोलना चाहिए और अपने समाज के दिशा भ्रमित लोगों को समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here