Home News Posts उत्तराखंड पुलिस का सत्यापन अभियान, 52 संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत में

पुलिस का सत्यापन अभियान, 52 संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत में

0
756

देहरादून। पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान 52 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां पूछताछ जारी है।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्लेमनटाउन क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों का बृहद स्तर पर अलग अलग टीमों का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया, थाना क्षेत्र में 03 टीमें बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड, गुरुद्वारा कॉलोनी, टर्नर रोड आदि में निवासरत बाहरी ब्यत्तिQयों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 30 चालान धनराशि 3 लाख रूपये का जुर्माना न्यायालय तथा 52 संदिग्ध व्यत्तिQयों को थाना में लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here