Home News Posts उत्तराखंड तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, पंतजलि योगपीठ में हड़कंप

तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, पंतजलि योगपीठ में हड़कंप

0
329


हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। आज सुबह हुई इस घटना से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। जिसकी पत्नी नीरज को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। आज सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन—फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here