Home News Posts उत्तराखंड गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

0
311

नैनीताल। कैंचींधाम के समीप गोली एक होटल में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मं लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैंचींधाम आश्रम के समीप बीती रात एक निजी होटल में कुछ लोग बैठे थे। इस दौरान उनके बीच एक लाईसेंसी हथियार को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक हथियार की खींचातानी में एक्सिडेंटल गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक आनंद सिंह के गले में लग गई। अत्यधिक रक्त बहने से आनंद की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर हथियार को एक घर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह हथियार रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here