पौड़ी। सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उन्होने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने क शपथ दिलायी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए इन महान विभूतियों द्वारा देश के लिए किये गये कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत पूर्वक बताकर उनके द्वारा बताया गया सत्य, अहिंसा व ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधीनस्थ पुलिस बल को गांधीजी के आदर्शों सत्य, अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने हेतु कहा गया व इन महान विभूतियों के आदर्शों को भी आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर उनके द्वारा सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलने व सौहार्द बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन में नियुत्तQ स्वच्छता कर्मियों के कार्यों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने—अपने थाना/चौकियों के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी/ लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये।



