देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।
आज यहां काफी संख्या में बेरोजगार परेड ग्राउण्ड में एकत्रित हुए। जिनमें बाहर जनपदों से भी काफी संख्या में बेरोजगार पहुंचे। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। वह परेड ग्राउण्ड से राजपुर रोड से दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास के लिए पहुंचे जहां पर पुलिस ने हाथीबडकला चौकी के पास बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद बेरोजगारों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झाेंक हुई। उनका कहना था कि उनका एकता विहार में धरना 45वें दिन भी जारी है। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि लम्बे समय तक आंदोलनरत होने के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक भुवन कापडी व प्रीतम सिंह से मुलाकात कर नर्सिग से जुडी समस्या बतायी। जिस पर दोनों ने कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। लेकिन उनकी मांगों को सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिससे मजबूर होकर उनको मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लेना पडा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया। मुख्यमंत्री आवास कूच करने वालों मे विकास पंुडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, उपेन्द्र, मुकेश रमोला, कुलदीप, पवन, प्रेरणा, सोनिया, नीमा, प्रीति, श्वेता, सीरा आदि लोग शामिल थे।




