महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए बने राष्ट्रीय एजेंसी: सद्गुरु जग्गी वासुदेव

0
365


नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने गंभीर चिंता जताई है। सद्गुरु ने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या को मानवता के लिए बहुत ही खतरनाक बताया है। उन्होंने इस रेप और मर्डर कांड के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को अहम सुझाव भी दिया है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ भयानक अपराधों से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय एजेंसी की स्थापना की जानी चाहिए। सद्गुरु ने कहा कि कोलकाता बलात्कार कांड जैसी घटना को धड़कते दिल वाला कोई भी नागरिक यूं ही होते हुए नहीं देख सकता, यह बहुत भयानक है। उन्होंने कहा कि इसके दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ भयावह बलात्कार की घटना के मद्देनजर ऐसी राष्ट्रीय एजेंसी की स्थापना करने पर जोर दिया है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच और कार्रवाई के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए राज्यों की एजेंसियों के पास शक्तियां पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कड़े शब्दों कहा कि अब समय आ गया है कि इस देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे भयानक अपराधों को संबोधित करने के लिए राज्य की एजेंसियों से परे एक राष्ट्रीय एजेंसी हो, क्योंकि अभी जो हो रहा है वह राष्ट्र के साथ एक क्रूर मजाक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here