Home News Posts उत्तराखंड पुल पर चढ़े़ नगर पालिका अध्यक्ष, हड़कंप

पुल पर चढ़े़ नगर पालिका अध्यक्ष, हड़कंप

0
218

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ नगरपालिका अध्यक्ष आज ब्रिज पर चढ़ गए। उन्होने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की है।
बता दें कि नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली के खिलाफ सभासदों ने भ्रष्टाचार की जांच कर ईओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर चार दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद डीएम ने मंगलवार को मामले में जांच के आदेश दिये थे। एसडीएम डुंडा सहित तीन सदस्यीय टीम गठित कर वित्तीय अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से दिए गए आदेश के बाद पालिका अध्यक्ष आज इसके पुल पर चढ़ गए और उन्होने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here