Home News Posts उत्तराखंड लापता हुआ नाबालिग बरामद

लापता हुआ नाबालिग बरामद

0
14
  • पढ़ाई—लिखाई में मन न लगना व परिजनों की डांट के चलते भागा था घर से

  • हरिद्वार। अचानक लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। बालक पढ़ाई लिखायी में मन न लगने व परिजनों की डांट के कारण घर से भाग गया था।
    जानकारी के अनुसार बीते रोज सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल, निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना थाना सिडकुल पर दी गई। मामले में पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गयी। बालक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here