Home News Posts उत्तराखंड बदमाशों ने हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को मारी गोली!

बदमाशों ने हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को मारी गोली!

0
24

हरिद्वार। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में बीती शाम हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल विशाल चौहान को तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पनियाला गांव निवासी 26 वर्षीय विशाल चौहान पुत्र प्रवीण चौहान बीती शाम कार से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली उनके कंधे में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा—तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोलीकांड की कड़ी सोमवार रात हुए विवाद से जोड़कर भी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पनियाला गांव में आयोजित मेले के दौरान विशाल चौहान और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसके अगले दिन विशाल पर फायरिंग की घटना सामने आई। ऐसे में पुलिस सोमवार रात हुए विवाद और मंगलवार को हुई फायरिंग के बीच संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। वहीं घायल विशाल चौहान की ओर से एक राजनीतिक दल से जुड़े दो नेताओं के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। उनका आरोप है कि सोमवार रात हुए विवाद के दौरान उन्हें धमकी भी दी गई थी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हमले के कारण और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here