Home News Posts उत्तराखंड नाले में बही मैक्स, महिला की मौत छह घायल, दो लापता

नाले में बही मैक्स, महिला की मौत छह घायल, दो लापता

0
582

चम्पावत। टनकपुर—पूर्णागिरी मार्ग पर स्थित किरोड़ा नाले में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। यहंा एक मैक्स जीप नाले में बह गयी जिसमें नौ लोग सवार थें। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार बचाव दल के लगातार प्रयासों के बाद सात लोगों को नाले से निकाल लिया गया। जिनमें से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि अन्य को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुचाया गया है। जबकि दो लोग अभी भी लापता बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि जीप सवार सभी लोग जनपद उधमसिंहनगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले है। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है।
उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्य जारी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मृतक महिला का नाम बलविंदर कौर है जबकि सोना कौर और मंगल सिंह लापता है। घायलों के नाम पवनदीप कौर निवासी खटीमा, अमनदीप कौर, सीमा व चालक उवेश बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here