Home News Posts 72वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति सहित विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी...

72वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति सहित विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

0
544

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, हमारे पीएम मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र। ईश्वर करे कि वह हमारे देशवासियों के इतने सारे अंधेरे को दूर करने के लिए काम करे और इसके बजाय उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here