Home News Posts उत्तराखंड भाजपा के हो गए मनीष खंडूरी

भाजपा के हो गए मनीष खंडूरी

0
315

देहरादून। कल कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर चुके पूर्व सीएम बी.सी. खंडूरी के पुत्र मनीष खण्डूरी ने आज विधिवत भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने उनका स्वागत किया और सदस्यता दिलाई।
बीते कल कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करने वाले मनीष खंडूरी को कांग्रेस गढ़वाल सीट से एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाना चाहती थी लेकिन नाम और सूची घोषित होने से पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। चर्चा यह भी है कि भाजपा उन्हें गढ़वाल सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि इस सीट पर 2019 में उन्हे चुनाव हराने वाले तीरथ सिंह रावत व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे कई अन्य कद्दावर नेता भी दावेदार हैं। उन्हें टिकट मिलता है या नहीं यह अलग बात है लेकिन 2019 में उन्हें सिर्फ 27 फीसदी वोट ही मिले थे जबकि तीरथ सिंह को 72 फीसदी वोट मिले थे।
महेंद्र भटृ का कहना है कि हमारे यहां योग्यता के हिसाब से सभी को काम दिया जाता है अब देखना होगा कि भाजपा और महेंद्र भटृ मनीष को क्या देते हैं। एक बात और है उनके कांग्रेस छोड़ने को लेकर अब कांग्रेस में किसी तरह की कोई चर्चा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here