Home News Posts उत्तराखंड कोर्ट परिसर में वकील ने गोली मारकर की आत्महत्या!

कोर्ट परिसर में वकील ने गोली मारकर की आत्महत्या!

0
17

नैनीताल। जिला कोर्ट परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पार्किग में खड़ी कार से एक वकील का गोली लगा शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में एक रिवाल्वर तथा एक चिट्ठी भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है, जो नैनीताल जिला कोर्ट से संबद्ध अधिवक्ता थे।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जिला बार की पार्किंग में कार के अंदर खून से सना शव मिलने से वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और लोगों में अफरा—तफरी मच गई। घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार में शव मिलने के साथ ही एक रिवॉल्वर और बोनट पर एक चिट्ठी भी बरामद हुई है। जिससे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वकील ने यह कदम क्यों उठाया। आखिर ऐसा क्या कारण था कि अधिवक्ता को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा? बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here