Home News Posts उत्तराखंड कावड़ मेला शुरु, डीएम और एसएसपी ने मां गंगा से आशीर्वाद लिया

कावड़ मेला शुरु, डीएम और एसएसपी ने मां गंगा से आशीर्वाद लिया

0
431

हरिद्वार। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिये आज डीएम और एसएसपी ने हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
आज सावन के पहले सोमवार से “कांवड़ मेला 2024” की विधिवत रूप से शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए डीएम व एसएसपी हरिद्वार द्वारा मां गंगा का आशीर्वाद लेते हुए सभी शिव भक्तों को कांवड़ मेला 2024 को हार्दिक बधाई दी गई और निर्विघ्न कावड़ मेला संपन्न हो इसके लिए मां गंगा से प्रार्थना की गयी है। इस मौके पर गंगा सभा अध्यक्ष के साथ महासचिव गंगा सभा व एसपी सिटी व एसडीएम मनीष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here