March 14, 2026नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह फैसला लगभग 6 महीने की हिरासत के बाद लिया गया है, जो लद्दाख में तनाव कम करने और बातचीत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि वांगचुक को सितंबर 2025 में लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद हिरासत में ले लिया गया था। उनकी रिहाई को लेकर उस समय कई विपक्षी दलों ने आवाज उठाई थी। सोनम वांगचुक को लद्दाख में कुछ महीनों पहले हुई हिंसा के आरोपों के बाद हिरासत में लिया गया था और वे पिछले कई महीनों से पुलिस की निगरानी में थे। सरकार का कहना है कि यह फैसला लद्दाख में शांति और स्थिरता का माहौल मजबूत करने और सभी पक्षों के साथ रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी हितधारकों के साथ सार्थक बातचीत संभव हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत समाप्त करने का निर्णय लिया है। सरकार ने यह भी दोहराया कि लद्दाख की सुरक्षा और क्षेत्र की स्थिरता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे।
March 14, 2026हरिद्वार। जब अस्पताल बना ही नहीं तो जन्म प्रमाण पत्र कैसे जारी हो गया। इस बात का खुलासा जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने करते हुए बताया कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत बहादराबाद को दिए गए हैं।जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या 12 मार्च के सम्बन्ध में यह अवगत कराया गया है कि शाहीन पत्नी उस्मान व उस्मान पुत्र मौ. इकबाल निवासी पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा आपको एक आवेदन पत्र देते हुए अनुरोध किया गया कि प्रार्थिया की पुत्री अक्षा का जन्म दिनांक 1.3.2008 को जया मैक्सवेल हॉस्पिटल अतमालपुर बौंगला में हुआ था, जिसका जन्म प्रमाण पत्र पूर्व में जारी हुआ था, जोकि मुझसे खोया गया। उसकी छायाप्रति मेरे पास है। मुझे मेरी पुत्री को आधार कार्ड अपडेट कराने में बारकोड वाला ऑनलाईन प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इस प्रमाण पत्र को ऑनलाईन कराने की कृपा करें। इस आवेदन के साथ इनके द्वारा पूर्व में दिनांक 5.02.2009 को हस्त निर्मित जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति उस्मान व शाहीन के आधार व मतदाता पहचान पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न की गयी थी। उक्त आवेदन के आधार पर आपके द्वारा इनकी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र को 18.2.2026 को ऑनलाईन करके इन्हें कु. अक्षा का जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या 174 (छायाप्रति संलग्न) निर्गत किया गया। पिछले दिनों एक व्यक्ति के द्वारा आपसे सम्पर्क करते हुए आपको अवगत कराया गया कि शाहीन व उस्मान के द्वारा मुझे जाली जन्म प्रमाण पत्र 5.2.2009 की छायाप्रति प्रस्तुत कर धोखे से अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाईन करवाया गया है। इस पर आपके द्वारा जया मैक्सवेल हॉस्पिटल अतमालपुर बौंगला जाकर कु. अक्षा के उक्त अस्पताल में जन्म के संबंध में जाँच की गयी, तो यह पाया गया कि वर्ष 2008 में यह हॉस्पिटल बना ही नहीं था। इससे स्पष्ट है कि शाहीन व उस्मान के द्वारा आपको कपटपूर्ण तरीके से तैयार किए गए पूर्व जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करते हुए इसे सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाईन करवाया गया। आपको यह भी सम्भावना है कि इन षडयन्त्रकारियों के द्वारा चूंकि निवास नगर क्षेत्र में किया जाता है तो इनके द्वारा ऐसे झूठे आवेदन नगर पालिका शिवालिक नगर व नगर निगम हरिद्वार में भी किये गये होगें। स्पष्ट है कि शाहीन पत्नी उस्मान व उस्मान पुत्र मौ. इकबाल के द्वारा कपटपूर्वक अपनी पुत्री कु. अक्षा का 1 जाली जन्म प्रमाण पत्र 5.2.2009 तैयार करके उसके आधार पर एक षडयन्त्र के तहत आपसे उक्त फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को सीआरएस पोर्टल पर ऑनलाईन कराकर ऑनलाईन जन्म प्रमाण पत्र दिनांक 18.2.2026 निर्गत कराया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि तत्काल शाहीन पत्नी उस्मान व उस्मान पुत्र मौ इकबाल निवासी पावधोई राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार व अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र, कूटरचना से सरकारी अभिलेख तैयार करना, फर्जी साक्ष्य तैयार करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालना सहित कठोर धाराओं में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए उक्त धोखाधड़ी से ऑनलाईन कराकर निर्गत जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या 174 दिनांक 18.02.2026 को अविलम्ब निरस्त कराकर सभी को पंजीकृत डाक से संसूचित करना सुनिश्चित करें।
March 14, 2026बागेश्वर। सड़क दुर्घटना में देर शाम एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दो मृतका देवरानी—जेठानी बतायी जा रही है।मामला सौंग—मुनार मोटर मार्ग पर स्थित बैजानी बैंड के पास का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम यहंा बैजानी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर राहत व बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान पुनुली देवी (60 वर्ष), सुपुली देवी (68 वर्ष) के रूप मेंं हुई हैं। जबकि घायलों में दीपक राम (31) चालक, नीमा देवी (32), प्रेमा देवी (38), नैवला देवी (38) व कमल चौधरी (38) शामिल है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार बोलेरो शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे भराड़ी से झूनी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।
March 14, 2026देहरादून। गैस की कमी और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।शहर में गैस की भारी कमी और हो रही कालाबाजारी के विरोध में आज कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार जी के नेतृत्व में राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के सामने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण आम लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं छोटे—छोटे दुकानदारों को गैस न मिलने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि एक सिलेंडर एक ही दिन में खत्म हो जाता है और दूसरा सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा। अगर कहीं मिल भी रहा है तो 900 का सिलेंडर 2000 तक में बड़ी मुश्किल से मिल रहा है, जो साफ तौर पर कालाबाजारी को दर्शाता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि सरकार को तुरंत गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए और बाजार में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि आम जनता और छोटे व्यापारी राहत महसूस कर सकें। पूर्व विधायक राजकुमार जी ने कहा कि घरेलू गैस की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से गैस वितरण प्रणाली को दुरुस्त करना चाहिए ताकि लोगों को लाइन में खड़े होने की मजबूरी न हो और उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके। प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारियों का रोजगार गंभीर संकट में है। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बाबा ने कहा कि चाउमीन, मोमोज, चाय, भटूरे सहित अन्य छोटे—छोटे ठेला और दुकान चलाने वाले व्यापारियों की आजीविका पूरी तरह गैस पर निर्भर है। ऐसे छोटे दुकानदारों के लिए सरकार को अलग से गैस कोटा निर्धारित करना चाहिए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके। इस दौरान प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, आशु रतूड़ी, राजेंद्र ममगाई, बिल्ला भाई, रजत कुमार, आमिर खान, राजेंद्र सिंह, राम कपूर, शिव सोनकर, दीपा चौहान, देवेंद्र कौर, गुलशन, जतिन कटारिया, ओमी यादव, आशीष गुसाई, नमन, अशोक कुमार और कैलाश अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
March 14, 202613 लाख के जेवरात व नगदी बरामद नैनीताल। बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 13 लाख रूपये के जेवरात व नगदी बरामद हुई है।एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीती 12 मार्च को हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर—1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 2 मार्च को होली का पर्व मनाने परिजनों सहित अपने पैतृक गांव थापला ताकुला अल्मोड़ा गये थे। 5 मार्च को जब वह वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध की पहचान कर ली गयी। बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) बताया। उसके पास मौजूद थ्ौले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
March 14, 2026‘पैराशूट’ नेताओं को ‘फरमान’ सोशल मीडिया के ‘लाइव’ कांसेप्ट नेताओं के लिए मुसीबत एआई नेता की कुंडली खंगाल कर आमजन के सामने रखेगा राजनैतिक दलों की मजबूरी बनी जमीनी नेताओं पर दाव खेलना देहरादून। चुनावी साल में राजनैतिक दल अपनी रणनीति तैयार करने में लगे है। आज के एआई दौर में मतदाताओं को रिझाने के लिए दलों को जी-जान लगाने पडे़गी। क्योंकि एआई ने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है कि उसके सामने अब किसी की नहीं चलने वाली है। शायद यही कारण है कि राजनैतिक दल इस बार ‘पैराशूट’ के बजाय जमीनी नेताओं पर ‘दाव’ खेलने के मूड़ में है। इसके लिए पार्टियों ने फरमान तक जारी कर दिए हैं। राजनीति के विशेषज्ञों की माने तो पार्टियों के लिए आने वाला विधानसभा चुनाव किसी पहाड़ से कम नहीं है।गांव-गांव, घर-घर और शहर-शहर में आमजन अब बहुत जागरूक हो गया है और हर जगह से ‘लाइव’ का कांसेप्ट इस चुनाव में नेताओं को भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया के साथ एआई की मजबूत पकड़ इस बार के चुनाव में साफ देखने को मिलेगी। सोशल मीडिया के ‘लाइव’ कांसेप्ट नेताओं के लिए जहां मुसीबत बन सकती है। वही एआई किस समय किस नेता की कुंडली खंगाल कर आमजन के सामने रख दे पता नहीं है। इसके अभी से संकेत दिखने लगे है। हालांकि अभी चुनाव में लंबा समय है, लेकिन दलों की अभी से जो रणनीति उसमें स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आने के लिए विधायकों के टिकट के बंटवारे में अपनी रणनीति बदलने की योजना है। इसके चलते उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में पैराशूट की बजाए जमीनी नेताओं पर भाजपा दांव लगाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है।पार्टी में टिकट वितरण में असंतोष को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत नेताओं को तवज्जो देने की रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इसके लिए सभी मंत्री और विधायकों को अपने क्षेत्र में श्रेष्ठता साबित करने को कहा गया है। इसकी शुरूआत भाजपा ने हरिद्वार से कर दी है।पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल में हुई कोर ग्रुप की बैठक से पहले ही शीर्ष नेतृत्व साफ कर चुका है कि इस बार किसी भी मंत्री, विधायक को सीट बदलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अलग अलग सीटों के मजबूत चेहरों को भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में ही सक्रियता के लिए कहा गया है। भाजपा ने पिछले चुनावों में कुछ नेताओं की सीट बदली थी तो कुछ दूसरे दलों से आए नेताओं को ऐन वक्त पर टिकट दे दिया था। इस वजह से कईई जगह पार्टी को आंतरिक असंतोष का भी सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए इस बार केवल स्थानीय स्तर पर मजबूत और सक्रिय चेहरों पर ही दांव लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।पार्टी के मंत्री, विधायकों को तो इस संदर्भ में साफ तौर पर संकेत दिए जा चुके हैं। भाजपा के करीब आधा दर्जन मंत्री और विधायक अपनी मौजूदा सीट को छोड़कर दूसरे स्थान से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। लेकिन शीर्ष नेतृत्व के फरमान की वजह से उनकी योजना को तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र से बाहर तैयारी कर रहे नेताओं को भी इससे निराशा हाथ लग सकती है।यही हाल कांग्रेस का भी है। कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी जमीनी नेताओं को तबज्जों देकर अपनी जीत सुनिश्चित करने की योजना बना रही है। हालांकि कांग्रेस की रणनीति अभी सिर्फ आक्रामक दिख रही है, लेकिन सूत्र बताते है कि आने वाले समय में कांग्रेस की बैठकों में स्पष्ट हो जाएगा कि चुनावी रण में उतरने के लिए क्या सही है और क्या गलत है। बता दें कि भाजपा जहां चुनावी रथ को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है वहीं कांग्रेस अभी रणनीति बनाने पर ही लगी है। इसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में किसे मिलेगा यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। लेकिन यह अवश्य है कि भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया के लाइन कांसेप्ट और एआई की पहुंच को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तय करने में लगी है। उत्तराखंड बीजेपी में ‘भूचाल’ देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। बीजेपी में अंदरखाने चल रही कलह अब खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल ला दिया है। अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी से मोहभंग होने की बात कही है, जिसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल मच गईई है।सोशल मीडिया पोस्ट में बीजेपी से मोहभंग होने की बात कहते हुए अजेंद्र अजय ने लिखा है कि उत्तराखंड में वर्तमान में जिस प्रकार का राजनीतिक परिदृश्य देखने को मिल रहा है, उससे राजनीति के प्रति मोहभंग सा होता जा रहा है। मोदी जी ने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। तीसरा दशक ऐसा होगा, हम जैसे कार्यकर्ताओं और देवभूमि की जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उनकी पोस्ट के बाद बीजेपी के भीतर चल रही अंर्तकलह की खबरों पर मुहरर लग गई है।