Home News Posts खुद ही खुद पर हमला करवा सकते हैं कन्हैया कुमार : मनोज...

खुद ही खुद पर हमला करवा सकते हैं कन्हैया कुमार : मनोज तिवारी

0
565


नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को हमला हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आए कुछ लोगों ने हमला किया। उन्होंने कन्हैया कुमार के पास जाकर उनको थप्पड़ मारा। इस हमले के बाद से तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच कन्हैया कुमार के खिलाफ लड़ने वाले बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी का बयान भी सामने आया है।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ऐसा होना नहीं चाहिए। लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। हालांकि, मुझे ऐसा लगता है कि खुद ही खुद पर हमला करवा सकते हैं, क्योंकि अब कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वह जिसके भी घर पर चले जाते हैं या किसी के साथ घूम लेते हैं तो उनके रिश्तेदारों के फोन आने लगते हैं कि देशद्रोही के साथ क्यों घूम रहे हो? मैं एक प्रत्याशी हूं और मेरा ये मानना है कि भले ही लोगों को कन्हैया कुमार को प्रत्याशी के तौर पर देख कर गुस्सा आता हो, उसी गुस्से में कांग्रेस टूट भी गई है, फिर भी ऐसे गुस्से से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here