देहरादून। राजधानी देहरादून में आयकर विभाग की टीमों ने आज एक नामी बिल्डर एंव माल संचालक के दफ्तर व अन्य संस्थानों पर सुबह सवेरे छापेमारी शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीमों द्वारा दून में छापेमारी की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया, और वह जानकारी लेने का प्रयास करते रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग की टीमों द्वारा राजपुर रोड स्थित पैसेफिक बिल्डर की दिल्ली सहित उत्तराखण्ड के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी। बताया जा रहा है कि पैसेफिक बिल्डर्स ग्रुप इन दिनों तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। आयकर विभाग की टीम द्वारा बिल्डर्स के आफिस व अन्य संस्थानों को भी खंगाला गया तथा वहंा रखे कागजातों व अन्य सामानों की जांच शुरू की गयी।
राजपुर रोड स्थित एक होटल मेंं छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी आयकर विभाग की टीम के साथ मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की छापेमारी जारी थी।



