Home News Posts उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल को आईजी ने दिये...

विधानसभा के मानसून सत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल को आईजी ने दिये निर्देश

0
296

चमोली। भराडीसैंण में शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये है।
21 अगस्त 2024 से भराड़ीसैंण में शुरु हो रहे विधान सभा के मानसून सत्र के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल एंव पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार द्वारा आज विधानसभा सत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गयी। इस ब्रीफिंग का उद्देश्य विधानसभा सत्र के बीच सुरक्षा उपायों को स्पष्ट करना और सुरक्षा बलों की जिम्मेदारियों को जानना था। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का पालन करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहें। उन्होंने सुरक्षा के नजरिए से संभावित चुनौतियों पर भी चर्चा की और सभी संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि वे पूरी तत्परता के साथ तैनात रहें।
सम्पूर्ण सत्र के दौरान सुरक्षा—प्रबंधों एवं बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल व सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली—भांति ब्रीफ कर लें तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करना सुनिश्चित करें तथा ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखते हुए सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। आपके व्यवहार में शिष्टाचार और सम्मान जरूरी है, याद रखें, आप कानून के प्रतिनिधि हैं और आपके कार्यों का प्रभाव समाज पर पडता है। किसी भी पुलिसकर्मी के गलत आचरण के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक संवेदनशील ड्यूटी है जिसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से अलर्ट रहना आवश्यक है। उन्होंने अभिसूचना इकाई को महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करने और समय पर उच्च अधिकारियों को सूचित करने के लिए निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here