Home News Posts उत्तराखंड पति ने पत्नी को पाठल से काट कर उतारा मौत के घाट

पति ने पत्नी को पाठल से काट कर उतारा मौत के घाट

0
22

देहरादून। गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पाठल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा का है। यहंा गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया पाठल बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल के अनुसार, मनोज मजदूरी का काम करता है। वह भोजन करने घर आया था। वह दो मंजिले मकान की निचली मंजिल के कमरे में पत्नी नीलम के साथ था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के बाद नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली।
उसकी आवाज सुनकर आरोपी की बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसी दौरान मनोज भी उसके पीछे बाहर आया और बरामदे में नीलम को पकड़कर वहां रखे तेजधार पाठल से उस पर हमला कर दिया। उसने नीलम की गर्दन, पीठ, बगल पर पाठल से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान आरोपी की मां घर के पास खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अपने छोटे बेटे संजय को दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मृतका नीलम लखवाड़ निवासी धींगा की पुत्री थीं। उनका विवाह करीब दो वर्ष पहले मनोज से हुआ था। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नायब तहसीलदार के अनुसार, आरोपी के भाई संजय की शिकायत पर हत्या और अन्य संबधी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश लग रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here