नैनीताल। दिल्ली की युवती से एक नामी होटल के जीएम ने शराब के नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल के जीएम पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती हैं। रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर निवासी रोहित नाम के युवक से हुई थी.तब वह रिजार्ट का मैनेजर था। उसके रिजार्ट में उन्हें कई बार इवेंट का काम दिया अब रोहित हल्द्वानी में एक बड़े होटल का जीएम है। बताया कि मंगलवार की रात रोहित ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया था वह अपनी सहेली के संग हल्द्वानी आई रात को काम करने के बाद रोहित ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया साथ ही रात को जबरन उसके कमरे में घुस गया इसके बाद वहां बैठकर शराब पी साथ ही जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल लाकर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




