Home News Posts उत्तराखंड गृहमंत्री शाह होंगे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

गृहमंत्री शाह होंगे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

0
387

  • प्रशासन जुटा खेल समापन की तैयारियों में
  • सभी खिलाड़ी अच्छा अनुभव लेकर लौटेः रेखा

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों को शुरू हुए अब एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है। दर्जन भर स्थानों पर चल रही इन खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाड़ी 16 पदक जीत चुके हैं तथा पदक तालिका में राज्य 18वें स्थान पर चल रहा है। इन खेल प्रतियोगिताओं में 22 राज्यों के 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 28 जनवरी को राजधानी दून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में इन राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। राज्य सरकार अब 14 फरवरी को इन खेलों का समापन भी उतना ही भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।
खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि राज्य स्थापना के 25वें साल में आयोजित हो रहे इन राष्ट्रीय खेलों को यादगार बनाने के लिए इसकी ओपनिंग सेरेमनी की तरह इसकी क्लोजिंग सेरेमनी को भी भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है। इन राष्ट्रीय खेलों के समापन के लिए हल्द्वानी स्टेडियम में अभी से तैयारियंा शुरू कर दी गई है। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गृहमंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आमंत्रित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अमित शाह समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन द्वारा इसकी अभी से इसकी तैयारियंा शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आज एडीजी और आईजी द्वारा स्टेडियम का दौरा किया गया। खेल मंत्री का कहना है कि राज्य में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय खेल क्योंकि पहली बार राज्य में आयोजित किये जा रहे हैं इसलिए इन खेलो को राज्य के लिए तथा खिलाड़ियों के लिए इतिहास बनाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इन खेल प्रतियोगिताओं में कई ऐसे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं जो ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक तक जीत चुके हैं। हरियाणा की महिला बॉक्सर जैस्मिन ऐसे खिलाड़ियों में से एक है। खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि खेलों में जीत हार तो खेल का हिस्सा है ही साथ ही हम चाहते हैं कि उत्तराखंड आने वाला हर खिलाड़ी यहां से एक सुखद अनुभूति के साथ लौट कर वापस जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here