Home News Posts उत्तराखंड दून अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से बंधवाई राखी

दून अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों से बंधवाई राखी

0
670

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव आज रक्षाबंधन पर दून अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने महिला कर्मचारियों से अपने हाथ पर राखी बंधवाकर उन्हें सुरक्षा देने का वचन दिया।
रक्षाबंधन के मौके पर आज स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार भी दून अस्पताल पहुंचे जहां उनकी कलाई पर महिला डाक्टरों व नर्साे ने राखी बांधकर उन्हें महिलाओं के प्रति बढ़नी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा दिए जाने का वचन मांगा गया। जिस पर स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे जिससे अस्पतालों में किसी भी प्रकार की घटनाएं संभव न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here