हेड कांस्टेबल ने थाने में 16 साल की बच्ची का किया रेप, गिरफ्तार

0
713


कुरुक्षेत्र। हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के बाबैन थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने पुलिस के सेवा सुरक्षा सहयोग के स्लोगन को तार-तार कर दिया है। आरोपी पर रेप का आरोप लगा है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय लड़की कुछ दिन पहले घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद वह खुद ही घर पर लौट आई। उसके केस को खत्म करने की एवज में हेड कांस्टेबल श्याम लाल ने साड़े 16 साल की लड़की का थाने में ही रेप कर दिया। जब लडक़ी थाने से बाहर आई तो उसने सारी आपबीती परिजनों को बताई और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। आरोपी हेड कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हेड कांस्टेबल द्वारा नाबालिग से बलात्कार मामले पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को डिस्मिस करने के आदेश दिए है। उनका कहना है कि ये घटना बर्दाश्त के लायक कतई नहीं है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच डीएसपी शाहबाद रणधीर सिंह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here