Home News Posts उत्तराखंड हैस्कों पर लगाया जंगलात की भूमि कब्जाने का आरोप

हैस्कों पर लगाया जंगलात की भूमि कब्जाने का आरोप

0
245
  • वनाधिकारी को पत्र लिखकर की शिकायत

देहरादून। अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने वनाधिकारी को पत्र देकर हैस्को पर वन भूमि पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया।
यहां अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने प्रभागिय वनाधिकारी को पत्र देते हुए बताया कि देश के प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् पद्म भूषण 2020 एवं पद्म श्री 2006 से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी संस्थापक हैस्को ( हिमालयन एनवायरमेंट स्टडीज एण्ड कंजरवेशन आरगनाईजेशन) पर देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट, आशारोडी रेंज स्थित आरक्षित वन भूमिा पर अवैध कब्जा कर वर्षो से संस्था संचालित करने, भवनों व सडकों का निर्माण कराने के अत्यंत गम्भीर आरोप सामने आए हैं। उपलब्ध इसरो भवन सैटेलाइट मानचित्र तथा गूगल अर्थ (2011, 2013, 2024, 2025) के तुलनात्मक चित्र यह दर्शाते हैं कि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर हैस्को परिसर का निरंतर विस्तार किया गया है, जो स्पष्ट रूप से फोरेस्ट कर्न्जवेशन एक्ट 1980 की धारा—2 का उल्लंघन है, जिसमें किसी भी गैर—वन प्रयोजन हेतु केन्द्रीय सरकार की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है। उन्होंने मांग की है कि उक्त प्रकरण की शीघ्र जांच कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here