Home News Posts उत्तराखंड हरिद्वार के विधायकों की 69 प्रतिशत निधि खर्च, 57 कार्य नहीं हुये...

हरिद्वार के विधायकों की 69 प्रतिशत निधि खर्च, 57 कार्य नहीं हुये प्रारंभ

0
984

हरिद्वार। वर्तमान विधायकी समाप्त होने वाले अंतिम वर्ष 2021—22 मेें हरिद्वार जिले के 11 विधायकों की चुनाव घोषणा होने से पूर्व 31 दिसम्बर 2021 तक 69 प्रतिशत विधायक निधि खर्च हुई तथा 1295 लाख 25 हजार की धनराशि शेष है जबकि प्रदेश के विधायकों की 68 प्रतिशत ही खर्च हुई। विधायकों के कुल 859 कार्य स्वीकृत हुये, इसमें से दिसम्बर तक 400 कार्य ही पूरे हो सके जबकि 57 कार्य तो शुरू भी नहीं हुये है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में उपायुक्त (प्रशासन) हरगोविन्द भटृ ने अपने पत्रांक 2830 के साथ वर्तमान विधायकों की विधायक निधि विवरण की फोटो प्रति उपलब्ध करायी है।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2021—22 में हरिद्वार जिले के सभी 11 विधायकों को 375 लाख प्रति विधायक कुल 4125 लाख की विधायक निधि उपलब्ध हुई है। इसमें से 31 दिसम्बर तक 2829.75 लाख की विधायक निधि खर्च हुई हैै तथा 1295.25 लाख की विधायक निधि खर्च होने को शेष है। विधायकों द्वारा जिले में कुल 859 कार्य स्वीकृत किये गये है इसमें से केवल 400 कार्य ही पूर्ण हो सके जबकि 57 कार्य शुरू नहीं हुये है तथा 402 कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में अनुसूचित जाति के लिये कुल 21.54 प्रतिशत 185 तथा अनुसूचित जन जाति 0.81 प्रतिशत 7 कार्य ही स्वीकृत हुये हैं।
नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सर्वाधिक विधायक निधि 85 प्रतिशत लक्सर विधायक संजय गुप्ता जबकि जिले में सबसे कम 32 प्रतिशत भगवानपुर विधायक ममता राकेश की खर्च हुई हैै। अन्य विधायकों में कंुवर प्रणव सिंह चौम्पियन की 69, सुरेश राठौर की 76, प्रदीप बत्रा की 83, मदन कौशिक की 40, देेशराज कर्णवाल की 69, काजी निजामुद्दीन की 84, आदेश चौहान की 80, यतीश्वरानन्द की 61 तथा फुरकान अहमद की 76 प्रतिशत विधायक निधि खर्च हुई है।
स्वीकृत कार्यों में 57 कार्य प्रारंभ नहीं हुये इनमें सर्वाधिक 15—15 कार्य खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल तथा सबसे कम 3 कार्य रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा के है। इसके अतिरिक्त अन्य विधायकों के कार्यों में मदन कौशिक के 7, ममता राकेश के 4, आदेश चौहान के 6 तथा फुरकान अहमद के 7 कार्य 31 दिसम्बर तक प्रारंभ नहीं हो सके है। 4 विधायकों सुरेश राठौर, काजी निजामुद्दीन, संजय गुप्ता तथा यतीश्वरानन्द का ऐसा कोई कार्य नहीं है जो प्रारंभ नहीं हुये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here