हरक की जगह अनुकृति को मिल सकता है टिकट

0
781

लैंसडाउन सीट से दिलीप के खिलाफ लड़ सकती है चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस भले ही भाजपा से निष्कासित डॉ हरक सिंह को कांग्रेस में फिर शामिल कर चुकी हो लेकिन उन्हें टिकट दिए जाने और चुनाव लड़ाने की संभावनाए बहुत ही कम है। हां उनके साथ कांग्रेस का दामन थामने वाली उनकी पुत्रवधू अनुकृति को कांग्रेस लैंसडाउन से टिकट देकर भाजपा प्रत्याशी दिलीप रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने हरक सिंह और उनकी पुत्रवधु को पहले ही यह साफ कर दिया है कि एक ही परिवार के लोगों को टिकट इस बार कांग्रेस नहीं दे सकती है। कांग्रेस में हरक की वापसी का जो विरोध हो रहा है उसके मद्देनजर हरक को टिकट की बजाय उनकी पुत्रवधू को टिकट देकर उन्हें जिताने की जिम्मेदारी हरक सिंह के कंधों पर डाल सकती है।
कांग्रेस 2022 के चुनाव में हरक का इस्तेमाल चुनाव लड़ाने के लिए कर सकती है। अपने 20 सालों के राजनीतिक जीवन में चार से पांच विधानसभा सीटों पर वह चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस चाहेगी कि वह डॉ. हरक का उपयोग उनके प्रभाव वाली सीटों पर कांग्रेस को जिताने के लिए करेगी। भाजपा से मिले अपमान का बदला लेने के लिए इस चुनाव में हरक किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए कमर कस चुके हैं। कांग्रेस में उनकी वापसी भी बिना शर्त हुई है। वही चर्चा तो यह भी है कि उनकी वापसी हरीश रावत की पूर्ण सहमति से नहीं हुई है और वह पार्टी के बड़े नेताओं के दबाव में ही उनकी वापसी के लिए तैयार हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here