Home News Posts उत्तराखंड गुण्डा अधिनियम के तहत तीन बदमाशों को किया जिला बदर

गुण्डा अधिनियम के तहत तीन बदमाशों को किया जिला बदर

0
950

चमोली। विधानसभा चुनावों को सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन बदमाशों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हे जिलाबदर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर थाना गैरसैंण व कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन बदमाशों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हे जिला बदर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इन सभी बदमाशों को जनपद के बॉर्ड़र पर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि 6 माह से पूर्व यदि वह जिले की सीमा में कहीं भी अपनी उपस्थिति दर्शायेंगे तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाबदर किये गये बदमाशों में राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र पदम सिंह, निवासी ग्राम खेती गैरसैंण, दर्शन सिंह पुत्र स्व. जीत सिंह, निवासी ग्राम भनोट ग्वाड गैरसैंण व राजेश गुसाँई पुत्र ललित प्रसाद, निवासी ग्राम डिडोली कर्णप्रयाग शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here