Home News Posts उत्तराखंड ग्राम प्रधान के भतीजे की पत्थरों से कुचल कर हत्या

ग्राम प्रधान के भतीजे की पत्थरों से कुचल कर हत्या

0
612

नैनीताल। भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में आज सुबह एक युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गयी। हत्या पत्थरों से कुचल कर किया जाना प्रतीत हो रहा है। वहंीं मृतक के शरीर पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा।
जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीणों ने उक्त शव को नग्न अवस्था में देखा गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। शव के मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है जिसके चलते पूरा मुँह खून से सना हुआ मिला है। वहीं शव के शरीर पर रगड़ने के भी निशान हैं। शव नग्न अवस्था में था। कपड़े आसपास ही पड़े हुए थे। सुबह निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस व प्रधान को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here