Home News Posts उत्तराखंड रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात

0
22
  • 28—29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनेंः बत्रा

देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की महिलाएं 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। दोनों दिनों महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।
सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई—बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। प्रदेश की बहनों को अपने मायके और स्वजनों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना सरकार की ओर से बहनों के लिए एक छोटा—सा उपहार है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश की हर बहन सुरक्षित और सुगम तरीके से अपने मायके और परिवार तक पहुंच सके। प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन निगम को दोनों दिनों बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here