Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, दो घायल

0
599

नैनीताल। काठगोदाम थाना क्षेत्रातर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हुई है जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल को भेजा है जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना गौलापार रोड में कालीचौड़ मंदिर गेट के पास की है। जहां तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से जा टकराई जिसमे स्कूटी चला रही युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, देर शाम शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी। जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ मंदिर गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया।
स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी 19 वर्षीय आफरिन नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इंदिरा नगर और 19 वर्षीय शोहब फारूखी निवासी पप्पू का बगीचा इ​न्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 सेवा से अस्पताल को भेजा है. जहां दोनों घायल का इलाज चल रहा है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दोनों घायलों का उपचार चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here