Home News Posts उत्तराखंड बाप ने लिखाया घर में चोरी का मुकदमा, नशेड़ी बेटा ही निकला...

बाप ने लिखाया घर में चोरी का मुकदमा, नशेड़ी बेटा ही निकला चोर

0
641

हरिद्वार। घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराया गया माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़ित का ही पुत्र है जिसने अपने नशे की लत पूरा करने के लिए अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज गुलजार पुत्र जमीर निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा मोबाईल फोन, इंवर्टर बैट्रा, 1 इंडेक्शन आदि चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कल देर रात कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित गुलजार के पुत्र आसिफ को चोरी के सामान के साथ जैतपुर तिराहे से दबोच लिया गया। जिसे आज न्यायालय मेंं पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here