Home ताजा ख़बर बिहार के सीनियर आईएएस अफसर संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की...

बिहार के सीनियर आईएएस अफसर संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

0
526


पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामले में ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने संजीव हंस के 7 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। पटना स्थित आवास और कार्यालय पर भी ईडी की टीम ने धावा बोला। बता दें कि संजीव हंस विद्युत विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उधर, झंझारपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव के गंगापुर स्थित पैतृक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गुलाब यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव के पुणे, पटना व निजी आवास पर एक साथ ईडी की टीम छापेमारी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here