Home News Posts उत्तराखंड उत्तरकाशी में देर रात भूकम्प से धरती डोली, लोगों में दहशत

उत्तरकाशी में देर रात भूकम्प से धरती डोली, लोगों में दहशत

0
532

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आधी रात को भूकंप का तेज झटके महसूस किये गये है। इस दौरान गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से उठे और तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में अचानक धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज था। इस दौरान गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी है। सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि व पशु हानी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here