उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित डम्पर के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला कर चालक के शव को बाहर निकाला और उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया है। जिस पर पुलिस द्वारा अब अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बड़कोट तहसील के अंतर्गत शिलाई बैंड से आगे पालीगाड़ के पास एक डम्फर दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे वाहन चालक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची तथा त्वरित रेस्क्यू कार्य किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि वाहन में चालक ही मौजूद था जिसकी दुर्घटनास्थल पर मृत्यु हुई है। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम ख्रबम बहादूर (36) पुत्र कालूराम, निवासी जगूड़ी भवन, तहसील बडकोट बताया जा रहा है।




