Home News Posts उत्तराखंड कांवड मेले को लेकर दून पुलिस सतर्क

कांवड मेले को लेकर दून पुलिस सतर्क

0
375

  • कांवड़ियों ने मसूरी में न घुसने देने पर हंगामा काटा!

देहरादून। कांवड़ यात्रा को लेकर दून पुलिस सर्तकर्ता बनाये हुए है। इस क्रम में आज पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मिलकर कई स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया है। वहीं कांवड़ियो मसूरी में न घुसने देने पर उनके हंगामा किये जाने की सूचना मिली है।
कांवड मेला ड्यूटी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने—अपने क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड हेतु सघन चेकिंग कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। इस क्रम में आज दून पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप में सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज कुछ कांवड़ियों द्वारा मसूरी में न घुसने देने पर मसूरी में हंगामा काटा गया है। जो कुछ देर बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here